ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित ऐसे करें चेक

महू। अग्निवीर तथा नियमित कैडर आन लाइन लिखित परीक्षा ( Agniveer Bharti written examination ) का परिणाम भारतीय सेना ( Indian Army ) द्वारा रविवार को घोषित किया गया। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल विजय सिंह ने बताया कि विगत माह मालवा अंचल के उम्मीदवारों की अग्निवीर भर्ती योजना (Agniveer Recruitment Scheme) के तहत लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसका परिणाम रविवार शाम को घोषित किया गया है।

चयनित उम्मीदवार इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। कर्नल विजय सिंह ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को आगामी कुछ दिनों में फिजिकल टेस्ट व मेडिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

उम्मीदवार यदि फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट में फिट होते हैं तो उन्हें अग्निवीर योजना के तहत भारत के अलग-अलग सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

सेना भर्ती कार्यालय के मेजर सुनील सिंह ने बताया कि चयनित उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट एवं मेडिकल टेस्ट की तैयारी अभी से प्रारंभ करें। ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

उन्होंने चयनित उम्मीदवारों से अनुरोध किया कि वे किसी भी प्रकार के बिचौलियों के माध्यम से फिजिकल एवं मेडिकल टेस्ट उत्तीर्ण करने के लालच में ना आएं । भारतीय सेना की अग्निवीर योजना की भर्ती प्रक्रिया पूर्णतया पारदर्शी है।

Related Articles

Back to top button