ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

लालपुल के नीचे शिप्रा नदी में मिला नवजात बालिका का शव

 उज्जैन। शहर में नवजात बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार नीलगंगा थाना क्षेत्र के लालपुल के नीचे शिप्रा नदी में रविवार को एक नवजात बालिका का शव मिला है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसआइ जितेंद्र सोलंकी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि लालपुल के नीचे शिप्रा नदी में एक बालिका का शव पड़ा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और नदी से शव निकलवाया।

बालिका के हाथ में अस्पताल में भर्ती होने के दौरान इंजेक्शन लगाने वाली सुई लगी हुई है। आशंका है कि बालिका की तबीयत खराब होने पर उसे किसी अस्पताल में भर्ती किया गया होगा।

पुलिस निजी व सरकारी अस्पतालों में वहां भर्ती नवजात बालिकाओं की जानकारी जुटाने में लगी है। फिलहाल शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है।

Related Articles

Back to top button