ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दिन में भीषण गर्मी के बाद शाम को तेज हवा के साथ झमाझम बारिश

इंदौर। रविवार को सुबह से सूरज के तीखे तेवर देखने को मिले। दिन में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। शाम को एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। शनिवार को भी दिन में तेज धूप निकली थी और शाम को आंधी के साथ तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया था।

शनिवार को दोपहर बाद बादल छाए और शाम को शहर के अधिकांश हिस्सों में अच्छी वर्षा हुई। अचानक बदले मौसम और तेज हवा व बिजली गिरने के कारण कुछ पेड़ धराशाई हो गए। सुदामा नगर में एक खजूर के पेड़ में आग लगने की सूचना है। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। शनिवार शाम को शहर में हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। शहर में रात 8.30 बजे तक 28.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इस बारिश ने इंदौर में मई माह में विगत 10 साल में हुई बारिश का नया कीर्तिमान बनाया।

शनिवार को इंदौर में मई माह में एक दिन में सबसे ज़्यादा वर्षा दर्ज की गई है। इसके पूर्व 23 मई 2031 को 23.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई थी ।इसके अलावा दस साल में मासिक वर्षा भी इस वर्ष मई माह में सर्वाधिक हुई ।2021 में ही सर्वाधिक मासिक वर्षा 29 मिलीमीटर दर्ज की गई थी जबकि इस वर्ष अब तक 47.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है।

शनिवार को एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर जहां 28.6 मिमी वर्षा हुई वही रीगल स्थित वेदर स्टेशन पर 21.7 मिमी वर्षा दर्ज हुई। शाम को शहर में हवाएं 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की तेज गति से चली। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है, वही तेलंगाना तक एक द्रोणिका बनी हुई हैं। इसके कारण इंदौर में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण वर्षा की गतिविधि दिखाई दे रही है।

Related Articles

Back to top button