ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

ऋतिक रोशन की इस फिल्म ने जीते हैं सबसे ज्यादा अवाॅर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड

 बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम मैन ऋतिक रोशन के हर एक किरदार ने लोगों का दिल जीता है। साल 2000 में ऋतिक की फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी काफी नई थी, साथ ही फिल्म कास्ट भी नई थी। जिसके कारण ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने के साथ-साथ और भी कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस फिल्म को उस साल अलग-अलग कैटेगरी में 92 अवाॅर्ड मिले थे। इतना ही नहीं ऋतिक रोशन की इस फिल्म ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम भी दर्ज किया है।

92 अवाॅर्ड किए अपने नाम

साल 2000 में रिलीज हुई कहो ना प्यार है जबरदस्त हिट रही थी। ये उस साल शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म मोहब्बतें के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इस फिल्म ने उस साल कई बॉलीवुड अवाॅर्ड फंक्शन की अलग-अलग कैटेगरी में करीब 92 अवॉर्ड अपने नाम किए थे।

 

ये अपने आप में ही एक बड़ा रिकॉर्ड था। सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने के चलते ही इस फिल्म का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अलावा लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

 

बॉलीवुड को मिला बेहतरीन स्टार

इस फिल्म ने उस साल बेस्ट एक्टर, डायरेक्टर, फिल्म, डेब्यू मेल एंड फीमेल अवाॅर्ड जीते थे। इस फिल्म की एक और खासियत ये थी कि फिल्म ने बॉलीवुड को एक और सुपरस्टार दे दिया था। ये फिल्म ऋतिक की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म के बाद ऋतिक सुपरस्टार बन गए थे।

 

फिल्म में उनके अपोजिट जो फीमेल लीड थीं, वे अमीषा पटेल थीं। इस फिल्म से ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म पहले करीना कपूर को ऑफर की गई थी। उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। लेकिन बाद में उन्होंने अपने हाथ वापस खींच लिए थे।

Related Articles

Back to top button