ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

चेन्नई ने दिल्ली को 77 रनों से हराया प्लेऑफ राउंड में पहुंची धोनी की टीम

 दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 67वां लीग मैच में चेन्नई ने दिल्ली को 77 रनों से करारी शिकस्त दी। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai super Kings) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को जीत के लिए 224 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में दिल्ली की टीम 9 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी। दिल्ली की ओर से कप्तान डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 86 रन बनाये। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सका। चेन्नई की ओर से दीपक चाहर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। मथीशा परिथाना ने भी 2 विकेट हासिल किये।

सीएसके की पारी

चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 3 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाये। इस दौरान डेवोन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी की और बिना कोई विकेट खोए 140 रन बनाये। कॉनवे ने 52 गेंदों में 87 रन बनाये, जबकि ऋतुराज ने 50 गेंदों में 79 रन बनाए। शिवम दुबे 22 रनों का योगदान दिया। रवींद्र जडेजा 20 रन और कप्तान धोनी 5 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए खलील अहमद, नॉर्खिया और चेतन सकारिया ने 1-1 विकेट लिया।

आज का मैच अहम

एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई अगर आज जीत दर्ज करने में सफल रहती है तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। नहीं तो सीएसके का सफर दूसरी टीमों की हार पर निर्भर करेगा। सीएसके के 13 मैचों में 7 जीत और 6 हार के बाद फिलहाल 15 अंक हैं। वहीं, डेविड वॉर्नर के नेतृत्व वाली दिल्ली पहले ही बाहर हो चुकी है। उसके 13 मैचों में 10 अंक हैं।

प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स

डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), राइली रूसो, यश धुल, अमन खान, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, एनरिक नार्खिया और खलील अहमद।

चेन्नई सुपर किंग्स

डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, मोईन अली, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा।

Related Articles

Back to top button