ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज नेताओं से बोले- एक हो जाओ हमारे पास नरेन्द्र माेदी हैं कांग्रेस के पास क्या

भोपाल। हमारे पास नरेन्द्र मोदी हैं, देव दुर्लभ कार्यकर्ता हैं, कांग्रेस के पास क्या है ? एक हो जाओ, संकल्प लो हम एक रहेंगे। टिकट नहीं भी मिले तो भी हम मिलकर काम करेंगे। सबका साथ लो, पुरानों को सम्मान दो। पूरे आत्मविश्वास से कह रहा हूं 2023 में भाजपा अब तक के सबसे विशाल बहुमत से चुनाव जीतेगी।

यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कही। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चौहान ने नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि अपना कार्यकर्ता भोले शंकर जैसा है। दिल दुखा तो फिर जाता है और प्यार बांटोगे तो खिल जाता है।

कार्यकर्ताओं से भी कहा कि कई बार मन खिन्न हो जाता है, शिकवा-शिकायत भी उचित स्थान पर करें। इतना छोटा दिल नहीं होना चाहिए। मंच से 12वीं में अव्वल आने वाली बेटी के बाद अब बेटों को भी ई-स्कूटी देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि मेरे तरकश में अभी कई तीर बाकी हैं। इससे माना जा रहा है कि लाड़ली बहना के बाद अब भाइयों की भी चिंता करेगी और जल्द ही कोई योजना लाई जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी के साथ 2024 की इबारत लिखी जाएगी। इस बार छिंदवाड़ा सहित लोकसभा की सभी 29 सीटें जीतना है। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कहा कि जेडीएस का वोट कांग्रेस को मिला, इसलिए वह जीती। हमारे मत प्रतिशत में कमी नहीं आई है। उन्हाेंने कहा कि हमें एक से नौ जून तक लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र बांटना है। अब मैं हर कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से अलग से मिलूंगा। साथ बैठेंगे और फोटो भी खिंचवाएंगे।

बायोडाटा जमा करने जिले में काउंटर खुलवा दें

पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव ने कहा कि नेताओं से मिलने-जुलने और बायोडाटा देने से टिकट नहीं मिलते हैं। यदि ऐसा ही है तो हम हर जिले में बायोडाटा जमा करने के लिए काउंटर खुलवा देते हैं। मध्य प्रदेश, दिल्ली के लिए मजबूत खंभा है। जैसा इतिहास गुजरात में रचा, वैसा मध्य प्रदेश में दोहराएंगे। हमारी चुनौती कांग्रेस नहीं है। भाजपा की जीत का इतिहास बनाना है। अनुसूचित जाति-जनजाति क्षेत्रों में भाजपा रिकार्ड सीट जीतेगी। समाज को एक रखने का काम भाजपा ही कर सकती है। भाजपा की छाती खोलेंगे तो अजा-अजजा ही निकलेंगे, जैसे हनुमान की छाती में राम-सीता निकले थे।

तोमर- पवैया को साथ ले गए शिवराज

बैठक खत्म होने के बाद मुख्य मंत्री अपने साथ केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया को सीएम आवास ले गए। जहां तीनों नेताओं के बीच आधा घंटे बैठक चली। तोमर और पवैया दोनों ही ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से आते हैं और विपरीत ध्रुव माने जाते हैं, लेकिन लंबे समय बाद दोनों एक साथ बैठे। इधर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बैठक में न आने से चर्चाओं का बाजार गर्म रहा हालांकि वे अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण भोपाल नहीं आए थे और इसकी सूचना पार्टी को दे दी थी।

कमीशन नाथ के भ्रष्टाचार को उजागर करें

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कार्यसमिति की बैठक में दिग्विजय और कमल नाथ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कांग्रेस की दिग्विजय सरकार के दौरान प्रदेश की बदहाली से आम जनता को अवगत कराएं। विधानसभा चुनाव के लिए शर्मा ने नारा दिया ‘अबकी बार 200 पार, मिस्टर बंटाढार से आर-पार’। कमल नाथ को कमीशन नाथ बताते हुए उनकी सरकार के भ्रष्टाचार को हर बूथ तक प्रचारित करने का आव्हान किया।

Related Articles

Back to top button