ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अस्पताल का वीडियो आया चर्चाओं में लोग हो गए भावुक

भोपाल। राजधानी के हमीदिया अस्पताल के ईएनटी विभाग के वार्ड का एक वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है। यहां कुछ बुजुर्ग अपने भर्ती दोस्त का उत्साह बढ़ाने के लिए वार्ड में जमकर गाना गाते हुए डांस किया। इससे खुश मरीज भी डांस करने लगा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। अब इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।

दरअसल हमीदिया के ईएनटी विभाग में छह मई को 80 साल के भीकम सिंह को ईएनटी विभाग में भर्ती किया गया था। इसकी जांच के बाद कान में कैंसर पाया गया है। मर्ज का पता लगने के बाद भीकम काफी परेशान था, लेकिन 18 मई को मिलने पहुंचे उसके साथियों से मिलने के बाद भीकम सिंह के चेहरे में रौनक लौट सी आई। मिलने आए दोस्तों ने उसका मनोबल बढ़ाने के लिए बार्ड में भी गाना-डांस शुरू कर दिया। अपने मित्रों को डांस करता देख। पलंग में बैठे-बैठे भीकमसिंह ने भी जमकर दोस्तों के गानों पर झूमे। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में वीडियो वायरल कर दिया।

वार्ड का माहौल बना खुशनुमा

जानकारी के अनुसार हमीदिया अस्पताल के ईएनटी वार्ड में बुजुर्ग के डांस को देखकर पहले हैरान हुए। लेकिन मामला समझ आने के बाद काफी मजा लिया। जब लोगों को पता चला की मामला क्या है, इसके बाद वार्ड में माहौल काफी खुशनुमा बन गया। सभी लोगों ने मरीज को खुश करने के लिए सभी तरह के प्रयास किए।

इनका कहना है

वार्ड में मरीज से मिलने पहुंचे उनके बुजुुुर्ग दोस्ताें के डांस का वीडियो की जानकारी हमें भी लगी है। इससे मरीज का तनाव कम होता है, तो काफी अच्छी बात है। छह मई को उनको वार्ड में भर्ती कराया गया था।

– डा.स्मिता सोनी, एचओडी ईएनटी हमीदिया अस्पताल भोपाल

Related Articles

Back to top button