ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर रतलाम और उज्जैन सराफा बाजार में सोने और चांदी का रेट

 इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में निवेशकों की बिकवाली बुलियन में बढ़ रही है। इससे सोना-चांदी वायदा लगातार टूटता जा रहा है। दरअसल, डालर और करंसी मार्केट में चल रही लगातार मजबूती की वजह से वो निवेशक बुलियन में बिकवाली कर करंसी मार्केट में निवेश करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके असर से बुधवार को कामेक्स पर सोना 28 डालर (Dollor) टूटकर 1992 डालर प्रति औंस और चांदी 29 सेंट घटकर 23.81 डालर प्रति औंस पर कारोबार देखा गया। इसका असर भारतीय बाजारों पर भी बना हुआ है।

बुधवार को इंदौर में सोना कैडबरी(Gold Cadbury) 400 रुपये टूटकर 61500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 350 रुपये घटकर 71500 रुपये प्रति किलो रह गई। दो दिन में सोना 550 और चांदी 900 रुपये तक टूट चुकी है। सोमवार को इंदौर में सोना 62050 और चांदी 72400 रुपये थी। कामेक्स सोना ऊपर में 1992 नीचे में 1984 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.81 रहा।

इंदौर सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट

इंदौर सराफा (Indore Sarafa Bazar) में सोना कैडबरी रवा नकद में 61500 सोना (आरटीजीएस) 62000 सोना (91.60 कैरेट) 56790 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। मंगलवार सोना 61900 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 71500 चांदी टंच 71600 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 73100 रुपये प्रति किलो बोली गई।

उज्जैन सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट

उज्जैन सराफा (Ujjain Sarafa Bazar) में सोना स्टैंडर्ड 61600, सोना रवा 61500, चांदी पाट 71750, चांदी टंच 71650, सिक्का 800 रुपये प्रति नग।

रतलाम सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट

रतलाम सराफा (Ratlam Sarafa Bazar) में चांदी चौरसा 73300, टंच 73400, सोना स्टैंडर्ड 62300, रवा 62250 रुपये। (आरटीजीएस भाव)।

Related Articles

Back to top button