ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

उज्जैन मक्सी रोड़ पर शाजापुर के पास बस और ट्राले की टक्कर में 5 लोगों की मौत 15 घायल

 शाजापुर। आज तड़के करीब चार बजे मक्सी और कायथा के बीच यात्री बस और ट्राले की टक्कर हो गई। दुर्घटना में 5 यात्रियों की मौत हो गई और करीब 15 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल शाजापुर लाए गए हैं और सभी घायलों को उपचार के लिए उज्जैन भेजा गया है। शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल, यशपाल सिंह राशि सहित आला अधिकारी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे।

मृतकों के नाम

1. मीराबाई पति गणेशप्रसाद प्रजापत उम्र 45 साल निवासी गोराभुप्का थाना गोहन जिला जालोन, यूपी

2. रामजानकी पति परमात्माशरण उम्र 40 साल निवासी गोराभुप्का थाना गोहन जिला जालोन, यूपी

3. राधा पिता रामकिलोनी उम्र 18 साल निवासी पुशमारा जिला जालोन, यूपी

4. सुमीत्रा पति रामकिलोनी उम्र 50 साल निवासी पुशमारा जिला जालोन, यूपी

5. लालसिह पिता सुबेदार चौहान उम्र 70 साल निवासी चिरोहिली जिला उरैया, यूपी

मृतकों में मीराबाई और रामजानकी एक ही परिवार की महिलाएं हैं, वहीं सुमीत्रा और राधा मां बेटी हैं।

मक्सी थाना टीआई गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि अहमदाबाद की ओर जा रही यात्री बस ट्राले से टकरा गई। स्लीपर कोच बस में सोए हुए तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। वहीं दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। कुल 15 यात्री घायल हुए हैं। हादसे की सूचना लगते ही मक्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायलों को उपचार के लिए उज्जैन भेजा गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि यात्री बसें मनमाने आलम में संचालित हो रही हैं और यह क्षमता से अधिक यात्री भरने के साथ ही ऊपर बड़ी मात्रा में लगेज भी परिवहन कर रही हैं। ऐसी स्थिति में हादसों की आशंका बनी रहती है। कुछ ही दिन पहले खरगोन में ही बढ़ा सड़क हादसा सामने आया था। बावजूद जिले में यात्री वाहनों की चेकिंग और नियमों का पालन कराने के लिए प्रभावी कार्यवाही अब तक नहीं हुई है। गत दिवस जिला परिवहन अधिकारी की टीम ने कुछ बसों पर चालानी कार्रवाई जरूर की थी।

Related Articles

Back to top button