ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

आदि कैलास की दर्शन व्यवस्था में बदलाव अब सप्ताह में 3 ही दिन जा सकेंगे श्रद्धालु

उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगातार हो रहे भूस्खलन और हिमपात के चलते आए दिन सड़क बंद होने के मद्देनजर अब सप्ताह में तीन दिन ही यात्री आदि कैलास के दर्शनों के लिए जा पाएंगे। चार दिन यात्रा बंद रखी जाएगी।

जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य को देखते हुए सप्ताह में चार दिन यात्रा बंद रखी जाएगी। शेष तीन दिन सीमा सड़क संगठन कार्य की गति को कुछ धीमा करते हुए मार्ग को सुचारु रखेगा, ताकि देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचने वाले यात्री आदि कैलास के दर्शन कर सकें। मालूम हो कि गुंजी-आदि कैलास यात्रा मार्ग आए दिन बंद हो रहा है। दो दल आदि कैलास के दर्शन किए बिना ही लौट चुके हैं। यात्रा संचालन के लिए प्रशासन ने नया फार्मूला निकाला है।

15 दिन बाद खुला आदि कैलास यात्रा मार्ग : उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात के चलते ज्योलिकांग के पास 15 दिन से बंद आदि कैलास यात्रा मार्ग बुधवार को खुल गया है। तीन दिन से धारचूला में रुके तीसरे और चौथे दल के यात्री भोलेनाथ के जयकारों के साथ गुंजी के लिए रवाना हो गए। इनमें 70 यात्री शामिल है

Related Articles

Back to top button