ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

शोरूम पर वेल्डिंग करने के दौरान गैस सिलेंडर फटा पांच लोग घायल

सागर/बीना। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मारूति के आदिनाथ शोरूम पर वैल्डिंग करते वक्त गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। तत्काल सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सागर रैफर किया गया है। मामले में दो घंटे बाद तक पुलिस को जानकारी नहीं दी गई। शोरूम स्टाफ मामले को दबाने की कोशिश करता रहा।

इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित मारूति सेल्स एंड सर्विस सेंटर पर दोपहर के समय गैस वैल्डिंग करते वक्त अचानक सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने की तेज आवाज हुई। हादसे में नजदीक खड़े पांच लोग घायल हो गए। यह सभी शोरूम पर काम करने वाले थे।

सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया। शोरूम स्टाफ ने घायलों को सागर रैफर करने के लिए कहा। चूंकि मजदूर ज्यादा घायल थे, इसलिए उन्हें सागर रैफर कर दिया गया। घटना के एक घंटे बाद ही सभी घायलों को सागर भेज दिया गया।

जानकारी अनुसार हादसे में सुलभ सोनी पिता मुकेश सोनी नरयावली, नरेश अहिरवार पिता लखन अहिरवार बीना, राजेंद्र आठिया पिता शंकरलाल आठिया सागर, शकील बेग पिता कलीम बेग सागर, राजा खान पिता मोहम्मद सलीम खान सागर घायल हुए हैं। इनमें सुलभ सोनी का पैर तरह से फट गया है।

दूर-दूर तक गिरे सिलेंडर के टुकड़े

हादसे में गैस सिलेंडर के टुकड़े दूर-दूर तक फिक गए। शुरूआत में लोगों को शोरूम के अंदर जाने से भी रोका गया। दोपहर तीन बजे हुए हादसे की सूचना शाम पांच बजे तक न तो अस्पताल स्टाफ और न ही शोरूम स्टाफ द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई। टीआई कमल निगवाल ने बताया कि अस्पताल से मेमो नहीं आया है। सूचना मिलने पर शोरूम का जायजा लिया और मामले को जांच में लिया गया है।

टीन शेड फाड़कर ब्रिज तक फिंका गैस सिलेंडर

प्रत्यक्षदर्शी मनीष सिंघई ने बताया कि कार की डेंटिंग पेंटिंग चल रही थी। एकाएक हादसा हुआ और गैस सिलेंडर राकेट की तरह उड़कर टीन शेड को फाड़ते हुए शोरूम से लगभग तीन सौ मीटर दूर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज पर गिरा। बाद में शोरूम स्टाफ ने उक्त सिलेंडर को उठाकर शोरूम में रखा। साथ ही शोरूम में रखी नई कारों को वहां से हटाया।

Related Articles

Back to top button