ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बीई छात्रा का रास्ता रोककर छेड़खानी मारपीट और मोबाइल भी तोड़ा

भोपाल! आनंद नगर इलाके में निजी कालेज में अध्‍ययनरत एक बीई की छात्रा के साथ उसके सहपाठी छात्र से छेड़खानी की और जब उसने विरोध किया तो आरोपित छात्र ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। घटना तीन माह पहले की है, जिसका खुलासा अब हुआ था। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है।

आनंद नगर चौकी प्रभारी संतोष रघुवंशी ने बताया कि 21 वर्षीय छात्रा निजी कालेज में बीई की छात्रा है। उसके साथ ही आरोपित आदर्श साहू भी पढ़ता है। वह काफी दिनों से छात्रा को परेशान कर रहा था। वह उसकी हरकत को अनेदखा कर रही थी। इससे आरोपित की हिम्मत बढ़ गई और उसने सात फरवरी को छात्रा को कालेज से लौटते समय रोका और उससे बदतमीजी करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और उसका मोबाइल तोड़ दिया।

डरी-सहमी छात्रा तीन माह तक चुप रही

पीडिता ने पुलिस को बताया कि वह आरोपित की इस हरकत से काफी डर गई थी। घटना के बाद पीडिता बाहर चली गई थी। कुछ समय बाद उसने कालेज तो आना शुरू कर दिया था, लेकिन घटना के बाद से वह काफी डर गई थी। उसने यह बात किसी को नहीं बताई थी, लेकिन आरोपित उसके बारे में फिर गलत बातें बोल रहा था और उसका रास्ता रोकने की कोशिश भी की। बाद में उसने पूरा घटनाक्रम अपने स्वजनों को बताया। पीड़िता ने स्वजन के साथ थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज करा दी।

Related Articles

Back to top button