ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर में फिल्माई सारा अली खान व विक्की कौशल स्टारर जरा हटके जरा बचके का ट्रैलर हुआ जारी

 इंदौर। अभिनेत्री सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म जरा हटके जरा बचके का ट्रैलर मंगलवार को जारी कर दिया गया है। यह फिल्म दो जून को रिलीज की जाएगी।इस फिल्म की शूटिंग इंदौर के साथ ही महेश्वर औऱ आस-पास की लोकेशंस पर की गई है। मूल रूप से यह ऋषिकेश मुखर्जी की क्लासिक फिल्म की तरह कामेडी फिल्म दिखाई दे रही है। इसमें सारा और विक्की का कामेडी का टाइमिंग भी सही दिखाई दे रहा है।

फिल्म की खट्टी-मिठी कहानी इंदौर में रहने वाले एक मध्यमवर्गीय परिवार के युवा शादीशुदा जोड़े कपिल और सौम्या की है। शादी के बाद जीवन ठीक चलता है लेकिन अचानक कहानी में नया मोड़ आता है और बात तलाक तक पहुंच जाती है। मैडाक फिल्म्स की इस नई फिल्म के ट्रैलर को लेकर कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। सभी इस ट्रैलर की जमकर सराहना कर रहे हैं और सभी से इस फिल्म को देखने का आग्रह कर रहे हैं।

फिल्म के लिए सारा अली खान और विक्की कौशल इंदौर के अलग-अलग स्थानों पर शूटिंग की थी। शूटिंग ज्यादातर शहर के सबसे पुराने इलाकों और बाजारों में की गई है। सारा और विक्की अपनी पिछली कई फिल्मों की शूटिंग के लिए बार-बार इंदौर आए हैं, यहां शूटिंग का काम खत्म होने के बाद वे वापस मुंबई चले जाते हैं। विक्की के साथ उनकी पत्नी कैटरीना कैफ भी इंदौर आई थी।

सारा अली खान सबसे पहले जब इंदौर में शूटिंग करने आईं थी तो वे यहां कुछ देर रुककर उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंची थी, वहां महाकाल के दर्शन कर वे वापस शूटिंग के लिए लौट आई थीं। सारा के साथ उनकी मां अमृता सिंह ने भी महाकाल के दर्शन किए थे।

Related Articles

Back to top button