ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

युवक ने पत्नी व बच्ची पर कुल्हाड़ी से किया हमला खुद लटका फंदे पर

 बड़वारा के बंदरी गांव में ससुराल आया एक युवक रात को अपनी पत्‍नी व बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर खुद फंदे पर लटका गया। ससुराल पक्ष के लोग शादी समारोह में गए थे, जब लौट के आए तो घटना देखकर होश उड़ गए। महिला की सांसें चल रही थीं व मासूम बेटी भी घायल पड़ी थी। दोनों को स्वजन बड़वारा अस्पताल लेकर गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात में ही पत्‍नी की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बड़वारा थाना प्रभारी रश्मि सोनकर का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या यह सामने आया है कि पति ने पत्नी व बेटी को मारने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। दोनोंं का शव कब्जे में लेकर पीएम कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

दोनों ने किया था प्रेम-विवाह

रूपा की मां ने बताया कि बंदरी निवासी रूपा कोल सात साल पूर्व अपनी मां नन्ही बाई कोल के साथ विदिशा फसल कटाई का काम करने गई थी। तभी लखनगार विदिशा निवासी दीपचंद सिंह से प्रेम हो गया और दोनों भाग गए। दोनों का एक बेटा कार्तिक 5 साल और बेटी पूनम ढाई साल है। नवरात्र में रूपा और दीपचंद बेटी पूनम को लेकर बंदरी गांव आए थे और तब से यहीं रह रहे थे

एक शादी समारोह में गए थे घर के लोग

सोमवार की रात रूपा की मां और घर के बाकी लोग गांव में ही समाज के एक शादी समारोह में गए थे। रात को मां जब लौटी तो देखा कि बेटी और नातिन खून से लथपथ पड़ी हैं। पास ही कुल्हाड़ी पड़ी थी। कमरे में ही दीपचंद भी फंदे पर लटका था। रूपा की सांस चल रही थींं और मासूम गंभीर घायल थी। घटना देखकर घर के लोग सकते में आ गए और पुलिस को सूचना देते हुए रूपा और पूनम को लेकर बड़वारा अस्पताल पहुंचे। जहां से रात में जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में रूपा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बच्ची का इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button