ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

वायदा सुधरने से चांदी में 300 और सोने में आंशिक सुधार

 इंदौर। विदेशों में सप्ताह के पहले ही दिन घटे दामों पर सोना और चांदी में सीमित पूछताछ आने से कामेक्स वायदा में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कामेक्स पर सोना 11 डालर बढ़कर 2021 डालर प्रति औंस और चांदी 17 सेंट बढ़कर 24.15 डालर प्रति औंस पर पहुंच गई। इसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखा गया।

हालांकि, घरेलू सराफा बाजार में वैवाहिक खरीदी का दबाव पहले से ही अच्छा बना हुआ है। इंदौर में चांदी चौरसा 300 रुपये बढ़कर 72400 रुपये प्रति किलो और सोना आंशिक सुधरकर 62050 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। ज्वेलर्स का मानना है कि कीमतें ज्यादा बढ़ती हैं तो बाजार में ग्राहकी रोक जाती है। अभी वैवाहिक मुहूर्त अच्छे होने से आभूषणों में डिमांड अच्छी बनी हुई है। कामेक्स पर सोना ऊपर में 2021 तथा नीचे में 2007 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 24.15 व नीचे में 24.07 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 62000 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 62750 रुपये, सोना (91.60 कैरेट) 57480 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार को सोना 62000 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 72100 रुपये, चांदी टंच 72200 रुपये, चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 73850 रुपये प्रति किलो बोली गई। शुक्रवार को चांदी 73850 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 62150 रुपये, सोना रवा 62000 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 72500 रुपये तथा चांदी टंच 72400 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 63000, सोना रवा 62950 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 73900 रुपये तथा चांदी टंच 74000 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Related Articles

Back to top button