ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ओंकारेश्वर में नाव पलटी दो वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत एक व्यक्ति लापता

खंडवा। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में सोमवार दोपहर करीब सवा तीन बजे तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान नर्मदा नदी में उठी लहर की चपेट में आने से नाव पलट गई। नाव में गुजरात के चार श्रद्धालु व एक बच्चा सवार था। हादसा कोटितीर्थ घाट पर हुआ। ऊंची उठती लहरों की वजह से नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। बताया जाता है कि वहां मौजूद लोगों और नाविकों की कोशिशों से दो महिला और एक पुरुष को बचा लिया गया। वहीं एक पुरुष और बच्चा लापता हो गए। बाद में बच्चे का शव मिला।

गुजरात से श्रद्धालुओं को लेकर आए वाहन चालक सुखा भाई ने बताया कि बच्चे का नाम मुकुल था। वहीं श्रद्धालुओं में एक महिला और पुरुष के पुलिस विभाग में होने की बात सामने आई है। सभी श्रद्धालु भावनगर गुजरात के रहने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि दोपहर तीन बजे के लगभग ओंकारेश्वर में एकाएक तेज हवा के साथ बारिश हुई है।

लापता पुरुष को खोज रहे गोताखोर

हादसे के बाद श्रद्धालु बच्चे को लेकर सनावद अस्पताल रवाना हो गए। इस कारण पूरी जानकारी नहीं मिल सकी। सूचना मिलते ही मांधाता पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से लापता पुरुष की तलाश की जा रही है। विदित हो कि ओंकारेश्वर में होने वाले हादसों को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा अवैध संचालन पर प्रतिबंध और यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनाने की अनिवार्यता के बावजूद इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसकी वजह से ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button