ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में अचानक हुई तेज बारिश से 20 हजार क्विंटल मक्का भीगा

 सोमवार दोपहर जिले के खकनार क्षेत्र में अचानक तेज वर्षा होने से खेतों और मैदानों में सूखने के लिए रखा गया बीस हजार क्विंटल से ज्यादा मक्का पानी में भीग गया। जिससे किसानों और व्यापारियों को बड़ा नुकसान हुआ है। लगभग इतनी ही हल्दी भी तेज वर्षा से भीगी है। इसके अलावा तेज वर्षा और आंधी तूफान से खेतों में खड़ी मक्का व केला फसल को भी नुकसान हुआ है। संवाददाता ने बताया कि दोपहर तीन बजे के आसपास अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ वर्षा शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक झमाझम वर्षा होने से पूरा क्षेत्र पानी-पानी हो गया। किसान और व्यापारी जब तक उपज बचाने का जतन करते तब तक वह भीग चुकी थी। इस उपज का अब बाजार में अच्छा दाम नहीं मिलेगा। वर्षा का दौर शाम साढ़े पांच बजे खबर लिखे जाने तक जारी था।

शहर के आसमान पर बादलों का डेरा

ग्रामीण क्षेत्र के अलावा शहर व आसपास के क्षेत्र में भी दोपहर से बादलों ने डेरा जमा रखा था, लेकिन देर शाम तक वर्षा नहीं हुई। बादलों के कारण हालांकि गर्मी से राहत मिली है। बीते पांच दिन से सूर्यदेव की प्रचंडता के कारण तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। सोमवार को बादल छाने के कारण अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़क कर 41 डिग्री पर आ गया था। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री पर रहा। जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली।

पहले भी नुकसान उठा चुके किसान

जिले में गत 28 अप्रैल को आए आंधी तूफान और तेज वर्षा के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ था। सबसे ज्यादा नुकसान केला उत्पादक किसानों को हुआ था। जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर सर्वे करा रिपोर्ट सरकार को सौंपी है। जिसमें 35 सौ से ज्यादा किसानों को 17 करोड़ रुपये मुआवजा वितरण का उल्लेख किया गया है। हालांकि यह राशि अब तक किसानों के खाते में नहीं पहुंची है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले पांच दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

Related Articles

Back to top button