ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

Indore Crime News: रात में महिलाओं के वस्त्र चुरा लेता है सिरफिरा घबराकर गश्त कर रहे रहवासी

 इंदौर। विजय नगर और लसूड़िया क्षेत्र की पाश कालोनियों में इन दिनों एक सिरफिरे की दशहत है। सिरफिरा रात में महिलाओं के वस्त्र चुरा ले जाता है। घबराहट में रहवासी खुद डंडे और बैसबाल के बल्ले लेकर गश्त कर रहे हैं। उनका आरोप है कि वस्त्र चुराने वाला बच्चियों के गले भी दबाता है। वह पलक झपकते ही दीवार फांद कर भाग जाता है।

घटनाक्रम शनिवार रात उस वक्त सामने आया जब खजराना टीआइ दिनेश वर्मा गश्त करते हुए स्कीम-78 पहुंचे। युवा और बुजुर्ग डंडे लेकर सड़कों पर घूम रहे थे। लोगों ने बताया वे एक सिरफिरे से परेशान हैं। जैसे ही घरों की लाइट बंद होती है, वह दीवार फांद कर अंदर आ जाता है। कभी वस्त्र चुरा लेता है तो कभी बच्चियों के साथ हरकत करता है।पहले लोगों ने समझा घरों में चोर आने लगे हैं। धीरे-धीरे महिलाओं ने एक दूसरे से बात की तो पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। शनिवार रात टीआइ वर्मा ने सूने घर व गलियों में आरोपित को ढूंढा।

सीसीटीवी फुटेज में नजर आया आरोपित

गश्त कर रहे युवाओं ने बताया कि कुछ जगह से सीसीटीवी फुटेज निकाले हैं। इनमें आरोपित भागते हुए नजर आ रहा है। युवाओं ने कहा कि सिरफिरा पाइप व दीवार के सहारे छतों पर भी चढ़ जाता है। शोर मचाते ही वह कूद जाता है। कुछ साल पूर्व भी विजय नगर में इस प्रकार की घटना हुई थी। आरोपित होस्टल में रहने वाली छात्राओं के वस्त्र काट कर भाग जाता था।

Related Articles

Back to top button