ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मप्र में कांग्रेस ने चलाया जय बजरंगबली इंटरनेट मीडिया पर जारी किया वीडियो भाजपा बोली- यह हिंदू आस्था का अपमान

भोपाल। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के विरुद्ध भगवान बजरंगबली के अपमान का मुद्दा उठाया था। पूरे देश में प्रतिक्रिया भी हुई थी, लेकिन जो चुनाव परिणाम आए, उससे कांग्रेस को संजीवनी मिली है। इससे उत्साहित प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने इंटरनेट मीडिया (ट्विटर) पर सत्य की जीत नाम से वीडियो जारी कर कमल नाथ को हनुमान भक्त बताते हुए उनकी जीत सुनिश्चित करने की बात कही है। उधर, भाजपा ने इस पर आपत्ति करते हुए कांग्रेस पर हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।

प्रदेश कांग्रेस ने रामायण पर आधारित एक धारावाहिक को आधार बनाकर 38 सेकंड के वीडियो तैयार कराकर उसे अपने अधिकृत ट्विटर हैंडर से प्रसारित किया। इसमें बजरंग बली को समुद्र तट पर भगवान श्रीराम के पास आकर यह कहते हुए दिखाया गया है कि प्रभु आपके आर्शीवाद से कर्नाटक में सत्य की जीत हुई, अब क्या आज्ञा है। श्री राम उनसे कहते हैं कि अब मध्य प्रदेश की ओर प्रस्थान करो। तुम्हे भक्त कमल नाथ की विजय पताका लहरानी है।

गौरतलब है कि इसके पूर्व भी कांग्रेस कमल नाथ को हनुमान भक्त बताते हुए कुछ वीडियो प्रसारित कर चुकी है। वहीं, भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि बजरंग बली करोड़ों-करोड़ लोगों की आस्था के केंद्र हैं। कर्नाटक चुनाव में भी कांग्रेस ने उनके भक्तों को अपमानित करने का काम किया है। इनमें इतना साहस नहीं है कि किसी दूसरे मजहब के बारे में टिप्पणी कर पाएं। यह केवल हिंदू आस्था का अपमान है, बल्कि यह भी प्रकट करता है कि इनके लिए यह राजनीतिक खेल खेलने के साधन है। हमारी प्रतिबद्धता तमाम आस्थाओं और श्रद्धालुओं में रही है और रहेगी, लेकिन कांग्रेस ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि इनके लिए हिंदु आस्था केवल मजाक बनाने या अपमानित करने का विषय है।

Related Articles

Back to top button