ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

विक्टोरिया अस्पताल में बदमाशों ने डाक्टर पर पिस्टल अड़ाई मचा हड़कंप

 जबलपुर। विक्टोरिया अस्पताल में पांच बदमाशों ने एक डाक्टर पर पिस्टल अड़ा दी। अस्पताल परिसर में सरेआम बदमाशों के इस दुस्साहस से घबराए डाक्टर ने स्वयं को कैजुअल्टी के एक कमरे में बंद कर लिया। घटना का पता चलने पर अस्पताल के अधिकारी व ओमती थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पांच बदमाश पहुंचे थे जिला अस्पतालः

जानकारी के अनुसार शनिवार को डा. भरत दुबे आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में ड्यूटी पर थे। दोपहर करीब ढाई-तीन बजे पांच बदमाश वहां पहुंचे। डा. दुबे कैजुअल्टी के सामने गहन चिकित्सा इकाई के बाहर खड़े थे। पांचों बदमाशों ने उन्हें घेर लिया तथा अपशब्द कहे। तभी दुर्गेश रजक नामक बदमाश ने डा. दुबे पर पिस्टल तान दी। डा. दुबे ने शोर मचाया तो अस्पताल के तमाम कर्मचारी वहां पहुंच गए। जिसके बाद पांचों बदमाश वहां से भाग गए। घटना से डरे सहमे डा. दुबे ने स्वयं को कैजुअल्टी के एक कमरे में बंद कर लिया। सिविल सर्जन डा. मनीष मिश्रा ने बताया कि ओमती पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। डा. दुबे से बातचीत कर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

जिला अस्पताल विक्टोरियां में आए दिन होते हैं घटनाक्रम

जिला अस्पताल विक्टोरिया असामाजिक तत्वों के जमावड़े और आए दिन के वाद-विवादों में घिरता जा रहा है। यहां रोजाना ऐसी कोई न कोई घटना हो जाती हैं, जिससे अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल उठते हैं। यहां बनी पुलिस चौकी भी खाली रहती है। वहीं साइकिल स्टैंड में भी आपराधित प्रवृत्ति के लोगों का आना-जाना रहता है जहां रोजाना विवाद की स्थिति भी बनती है। बीते दिनों अस्पताल कर्मचारी से भी मारपीट की वारदात हो चुकी है। अब डाक्टर पर पिस्टल अड़ाने की गठना ने डाक्टरों और कर्मचारियों को भी भयभीत कर दिया है।

Related Articles

Back to top button