ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

महिला ने फांसी लगाई सात साल की बेटी ने स्वजनों को बताया नहीं बची जान

मेहगांव। मेहगांव कस्बे के वार्ड चार में एक महिला ने कमरे में फांसी लगा ली। सात वर्षीय बेटी ने जब मां को फांसी पर लटका देखा ने दौड़ती हुई कमरे से बाहर आई और स्वजनों को बताया कि मम्मी लटक रही हैं। स्वजनों ने महिला काे तुरंत नीचे उतारा और अस्पताल लेकर गए, लेकिन डाक्टर नहीं मिलने से जिला अस्पताल लेकर आए। यहां जांच के बाद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय सीमा भदौरिया पत्नी रामनरेश भदौरिया निवासी मेहगांव वार्ड क्रमांक 4 ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घर के अंदर कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

इस दौरान बेटी अन्नू भदौरिया ने देखा तो उसने स्वजनों को जानकारी दी। स्वजन तत्काल महिला को नीचे उतारकर मेहगांव अस्पताल लेकर गए, लेकिन यहां डाक्टर ड्यूटी पर नहीं मिले तो स्वजन भिंड जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टर ने महिला का चेकअप किया और उसको मृत घोषित कर दिया। महिला अपने अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई है। मृतिका की शादी आठ साल पहले हुई थी। पति ड्राइवरी करता है।

Related Articles

Back to top button