ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

संभलकर निकलें घर से बाहर क्योंकि लू जैसे हालात बने सात किमी प्रतिघंटा की गति से चल रही है गर्म हवा

ग्वालियर। शनिवार को सुबह दस बजे के बाद शहर का मौसम अचानक बदल गया। छह से सात प्रतिघंटा की गति से गर्म हवा चल रही है। इससे लू के हालात बन गए हैं। गर्म हवा की वजह से हाथ पैरों में जलन हो रही है। गर्मी के तेवर को देखते हुए लोग मुंह से कपड़ा बांधकर निकल रहे हैं। सड़कों पर लोगों की संख्या घट गई है, जिससे व्यस्तम सड़कों पर कम लोग दिख रहे हैं। सिग्नल पर खड़े होने पर लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। सिग्नल के पहले छांव दिख रही है, वैसे दुपहिया वाहन चालक उसके नीचे खड़े हो गए। मौसम विभाग ने अधिकत तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के आसार जताए हैं।

बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवातीय मोचा तूफान की गति बढ़ गई है। इसने पृथ्वी की हवा को अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया है। इस कारण हवा का रुख पश्चिमी (राजस्थान की ओर से) हो गया है। हवा की गति भी तेज हो गई है। हवा में नमी नहीं होने की वजह से गर्म हो गई। इसकी चुभन भी बढ़ी है। यह हवा राजस्थान की ओर से आ रही है। वर्तमान में राजस्थान में गर्मी हो रही है। रेगिस्तान तपने की वजह से लू भी चल रही है। इस कारण गर्म हवा ग्वालियर चंबल संभाग की ओर आ रही है। संभाग राजस्थान से लगा हुआ है, इस कारण ज्यादा प्रभावित है। अचानक बढ़ी गर्मी के कारण शीतपेय के बाजार में गर्माहट आ गई। गन्ना, फल के जूस की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखी। सिकंजी सहित अन्य शीत पेय का उपयोग करते दिखे। इसके अलावा बिजली कंपनी की लाइनें भी हाफने लगी हैं। लाइनों पर लगातार दवाब बढ़ रहा है।

ये तीन कारण जिसकी वजह से बढ़ रही गर्मी

– आसमान सुबह से ही साफ है। इस कारण सूरज की किरणें सीधे धरती पर आ रही हैं।

– गुजरात व राजस्थान में लू चल रही है, जिसे पश्चिमी हवा काफी गर्म हो गई है।

– ग्वालियर-चंबल संभाग राजस्थान से लगा हुआ है, जिसकी वजह से गर्मी बढ़ी है।

इनका कहना है

– हवा का रुख बदल गया है। इस कारण गर्म हवा चल रही है। अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा, जिससे गर्मी और बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button