ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मुरैना के जौरा में युवक ने पहले युवती को गोली मारी फिर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

मुरैना। जौरा कस्बे में हनुमान मंदिर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 11.30 के करीब एक युवक ने पहले किशोरी को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतका किशोरी व युवक की पहचान हो गई है। दोनों को गंभीर हालत में हस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जौरा का बाजार बंद हो गया है। किशोरी को गोली मारने के बाद युवक ने भागने का प्रयास किया। लेकिन संकरा बाजार होने से उसे भागने का मौका नहीं मिला। करीब 80 फीट दूर जाकर उसने खुद को गोली मार ली।

घटनाक्रम के मुताबिक जौरा कस्बे के हनुमान चौराहा पर लोकेंद्र पटवा की बेटी सोनिया माला पिरोने का काम करती है। करीब साढ़े ग्यारह बजे पुराने जौरा निवासी 18 वर्षीय विजय पुत्र रघुवीर प्रजापति निवासी पुराना जौरा हनुमान चौराहा पर आया और सोनिया से कुछ कहा। इसी बीच दोनों के बीच में कुछ विवाद सा हुआ और विजय ने सोनिया को गोली मार दी। गोली लगने से सोनिया की मौके पर ही मौत हो गई। सोनिया को गोली मारने के बाद विजय मौके से भागा। लेकिन बाजार संकरा होने की वजह से वह भाग नहीं सका और करीब 80 फुट दूर जाकर उसने स्वयं गोली मार ली। हालांकि दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जौरा का बाजार बंद हाे गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद ये बात आई सामने

पहली बात: लोगों का कहना था कि युवक किसी और गोली मारने आया था। जैसे ही उसने फायर किया तो वह युवक झुक गया और गोेली युवती को लग गई। यह देखने के बाद युवक घबरा गया और पहले भागा फिर खुद को गोली मार ली।

दूसरी बात: लोगों का कहना है हो सकता है कि युवक व किशोरी का कोई संबंध हो। जिसकी वजह से युवक ने यह कदम उठाया। हालांकि मृतका के स्वजनों का कहना है कि वे युवक काे नहीं जानते है।

Related Articles

Back to top button