ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सीआइएसएफ आरक्षक भर्ती परीक्षा में यूपी का युवक गिरफ्तार भाई के स्थान पर आया था

भोपाल। गोविंदपुरा इलाके में सीआइएसएफ आरक्षक की भर्ती परीक्षा में एक ‘मुन्ना भाई’ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह अपने भाई के स्थान पर शरीरिक परीक्षा में शामिल होने के लिए फिरोजाबाद उप्र से भोपाल आया था। पुलिस ने उसके और उसके भाई पर धोखाधड़ी की धाराओं में एफआइआर दर्ज एक को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।

गोविंदपुरा थाना पुलिस के एसआइ वासुदेव साविता ने बताया कि ग्राम सतकई तहसील जलालपुर फिरोजाबाद निवासी अंकित सिंह और सत्येंद्र पाल सिंह दोनों भाई है और इन दिनों प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। अंकित सिंह ने सीआइएसएफ में आरक्षक की भर्ती के लिए आवेदन किया था। उसमें वह उतीर्ण हो गया था। लिखित परीक्षा पास करने के बाद गुरुवार को भोपाल के बीएचईल में सीआइएसएफ मैदान पर अंकित की शरीरिक परीक्षा थी। उसमें उसे आना था,लेकिन उसने अपने भाई सत्येंद्र पाल सिंह को इस परीक्षा में शामिल होने के लिए भेज दिया था।

देखकर शंका हुई

जैसे ही सत्येंद्र परीक्षा देने पहुंचा तो उसके देखकर सीआइएसएफ के अधिकारियों को शंका हुई, उसके फोटो और दस्तावेज चेक किए तो वह अलग निकले। इस पर सीआइएसएफ ने पूरे मामले की शिकायत गोविंदपुरा थाने में की। इस पर गोविंदपुरा पुलिस ने आरोपित अंकित सिंह और उसके भाई सत्येंद्र पाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली है। इसमें एक आरोपित सत्येंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से अंकित फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस उसके गांव भी जाने की तैयारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button