ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

राजस्थान की ओर से आ रहीं गर्म हवाओं ने मध्यप्रदेश में बड़ाई गर्मी

राजस्थान की ओर से आ रहीं गर्म हवाओं के कारण समूचे बुंदेलखंड में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। सीजन में पहली बार मंगलवार और बुधवार का दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा। मंगलवार को जहां पारा 42.4 रहा तो वहीं बुधवार को 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी सिर्फ दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी सता रही है। रात को भी तापमान अब 24 डिग्री के समीप पहुंच गया है। गर्मी का यह सितम पूरे सप्ताह जारी रहेगा, 20 मई से तापमान और तेजी से बढ़ने के आसार व्यक्त किए गए हैं।

आठ कि.मी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं गर्म हवाएं

खजुराहो मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम की ओर से चल रहीं गर्म हवाओं की रफ्तार भी काफी तेज है। यह हवाएं सात से आठ कि.मी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। जिसके कारण तेजी से गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के आरएस परिहार ने बताया कि 20 तारीख तक दिन का तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि 20 मई के बाद तापमान 45 के पार भी जा सकता है।

शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें

गर्मी का सीजन शुरू होने के साथ ही बीमारियों की चिंता भी बढ़ने लगी है, यह गर्मी कई लोगों को बीमारियां भी दे सकती है। इसलिए चिकित्सकों ने एहतियात के तौर पर जरूरी सलाह देना भी शुरू कर दिया है। शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. अरविंद सिंह (मेडिसन) और डॉ. मनोज चौधरी (सर्जन) ने लोगों से अपील की है कि वे दोपहर 12 के पहले और शाम पांच बजे के बाद ही बाहरी कामों को पूरा करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें, क्योंकि इतनी गर्मी में शरीर को भीतर का तापमान संतुलित रखने के लिए पानी की अत्यधिक आवश्यकता होती है।

Related Articles

Back to top button