ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मनीष सिंह को बनाया जनसंपर्क आयुक्त राघवेन्द्र कुमार सिंह को खनिज साधन विभाग का जिम्मा

भोपाल। राज्य सरकार ने चुनाव से पूर्व अहम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बुधवार को तीन आइएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। जनसंपर्क विभाग का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह आयुक्त मनीष सिंह को बनाया गया है। वे मध्य प्रदेश माध्यम और मेट्रो रेल कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक भी रहेंगे। वहीं, प्रमुख सचिव जनसंपर्क राघवेन्द्र कुमार सिंह को खनिज साधन विभाग का जिम्मा दिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुमोदन के बाद नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इसमें महत्वपूर्ण परिवर्तन जनसंपर्क विभाग का है। सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार का जिम्मा इसी विभाग के पास है। फिलहाल यहां अब कोई प्रमुख सचिव नहीं रहेगा।

विभाग इन दिनों रेत खनन नीति तैयार करने में जुटा है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ही विभागीय समीक्षा की थी। खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज कुमार श्रीवास्तव अब केवल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का काम देखेंगे।

राघवेन्द्र कुमार सिंह के कार्यभार संभालने पर वे इस अतिरिक्त दायित्व से मुक्त हो जाएंगे। वहीं, 2009 बैच के आइएएस अधिकारी मनीष सिंह को जनसंपर्क आयुक्त बनाकर चुनावी वर्ष में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन में मनीष सिंह की बड़ी भूमिका रही थी।

इन दोनों आयोजन के बाद से ही उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई जा रही थी। मुख्यमंत्री ने अपने सचिव 2000 बैच के अधिकारी विवेक कुमार पोरवाल को जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार देकर उन पर भरोसा जताया है।

उधर, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 2001 बैच के अधिकारी नवनीत मोहन कोठारी को मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम का प्रबंध संचालक और औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग का पदेन सचिव बनाया है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही मंत्रालय और मैदानी स्तर पर अधिकारियों के तबादले की एक और सूची जारी होगी।

Related Articles

Back to top button