ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सिंगापुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की इंडोनेशिया में इमरजेंसी लैंडिंग

भारत के तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट की इंडोनेशिया में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। तकनीकी खराबी के बाद पायलट ने यह फैसला लिया। फ्लाइट सुरक्षित लैंड करा ली गई। जांच के बाद विमान में कोई खराबी नहीं पाई गई है। हालांकि विस्तृत जांच के लिए अभी विमान को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई है।खबर के अनुसार, इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6ई-1007 तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रही थी लेकिन रास्ते में पायलट को विमान में कुछ जलने की बू आई।

इस पर तुरंत पायलट ने तय प्रक्रिया का पालन करते हुए विमान को नजदीकी एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया। इसके बाद विमान को इंडोनेशिया के मेदान इलाके में कुआलानामु एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की।लैंडिंग के बाद विमान की जांच की गई तो प्राथमिक तौर पर अभी विमान में कोई खराबी नहीं मिली है लेकिन अभी विमान इंडोनेशिया के एयरपोर्ट पर ही है और विस्तृत जांच के बाद ही इसे उड़ान की इजाजत दी जाएगी। विमान के यात्रियों को एक अन्य विमान से सिंगापुर भेजा गया है।

 

Related Articles

Back to top button