ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

विवेक पोरवाल जनसंपर्क सचिव मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त।

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के चार अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार संबंधी आदेश जारी किए हैं। 2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष सिंह को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव और आयुक्त राघवेंद्र सिंह अब खनिज विभाग के प्रमुख सचिव होंगे। मुख्यमंत्री के सचिव और 2000 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक पोरवाल को जनसंपर्क सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव और आयुक्त तथा मध्य प्रदेश माध्यम के प्रबंध संचालक 1997 बैच के आईएएस अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह को प्रमुख सचिव खनिज संसाधन विभाग बनाया गया है। 1998 बैच के आईएएस अधिकारी निकुंज कुमार श्रीवास्तव खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। वहीं, एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कापोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक तथा मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक एवं मध्य प्रदेश शासन प्रवासी भारती विभाग के अपर सचिव और 1990 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष सिंह को जनसंपर्क आयुक्त एवं माध्यम का प्रबंध संचालक बनाया है। सिंह के पास मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। मुख्यमंत्री के सचिव और 2000 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक पोरवाल को जनसंपर्क सचिव बनाया गया है।सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से बुधवार को आदेश जारी किए गए है। वहीं, पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत नवनीत 2001 बैच के आईएएस अधिकारी नवनीत कोठारी को प्रबंधक संचालक, एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड तथा प्रबंधक संचालक, मध्य प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड भोपाल तथा पदेन सचिव मध्य प्रदेश शासन औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button