ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियां निरस्त होंगी, सरकार का विशेष अभियान शुरू।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित स्कूलों में पढ़ाने वाले शासकीय शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियां निरस्त करने की तैयारी चल रही है। 10 मई से एक विशेष अभियान शुरू होने जा रहा है जिसमें शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में शासकीय शिक्षकों को दिनांक 1 मई से 9 जून तक के लिए सरकारी छुट्टी दी गई। जिसे ग्रीष्मावकाश कहते हैं। लेकिन अब स्कूल के विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने का अभियान शुरू किया गया है। जबलपुर कलेक्टर ने इसके संबंध में आयोजित बैठक में निर्देश दिए हैं कि शिविर लगाए जाएंगे जिसमें पत्ते के स्कूल से कम से कम एक शिक्षक अनिवार्य रूप से उपस्थित होगा। स्कूल का पूरा डाटा शिक्षक के पास रहेगा और शिक्षक के निर्देशानुसार ही जाति प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। गणवेश और पुस्तक वितरण का काम भी गर्मियों की छुट्टी में होगा बताया जा रहा है कि चुनावी साल होने के कारण इस बार गणवेश एवं पुस्तक वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अधिकारी चाहते हैं कि यह काम स्कूल खोलने से पहले हो जाए। यानी गर्मियों की छुट्टी में ही गणवेश और पुस्तक वितरण का काम भी होगा। जाति प्रमाण पत्र, गणवेश और पुस्तक वितरण के काम मिलाकर ज्यादातर शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियां निरस्त हो जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button