ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर किंग चार्ल्स कोरोनेशन कॉन्सर्ट में स्पीच को लेकर हुईं ट्रोल

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल हुईं, जिसे लेकर वह चर्चा में चल रही हैं। इस इवेंट में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत भी की थी। इस समारोह में सोनम कपूर ने एक स्पीच भी दी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खिल्ली उड़ाई जा रही है।गौरतलब है कि किंग चार्ल्स के ऐतिहासिक राज्याभिषेक के एक दिन बाद रविवार सात मई को विंडसर कैसल में टॉम क्रूज और पुसीकैट डॉल्स के निकोल शेर्जिंगर भी राज्याभिषेक समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सोनम कपूर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक के सम्मान में एक स्पीच भी दी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हाल ही में, सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी की स्पीच का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि सोनम अपने स्पीच की शुरुआत नमस्ते से करती हैं, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। आगे अभिनेत्री कहती है, हमारा कॉमनवेल्थ एक संघ है। हम सब मिलकर दुनिया के एक तिहाई लोग हैं, दुनिया के समुद्र का एक तिहाई हिस्सा हैं,  दुनिया की एक चौथाई जमीन हैं। हमारा प्रत्येक देश अद्वितीय है। हम में से प्रत्येक व्यक्ति खुद में ही स्पेशल है। हम भविष्य बनाने के लिए सक्षम हैं, जहां हर आवाज सुनी जाती है।

 

Related Articles

Back to top button