ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मंत्री का ऑडियो टेप वायरल होने के बाद CM स्टालिन करेंगे कैबिनेट में फेरबदल

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन विदेश दौरे पर जाने से पहले अपनी कैबिनेट में फेरबदल कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल अगले दो सप्ताह के अंदर हो सकता है। गौरतलब है, सीएम स्टालिन ने अपनी कैबिनेट में फेरबदल का फैसला बीते दिनों उनकी कैबिनेट के मंत्री को लेकर आए कथित ‘ऑडियो टेप’ के बाद लिया है।राज्य मंत्रिमंडल में 53 मंत्री हैं, जो राज्य में विधायकों की कुल संख्या के 15 फीसदी की अधिकतम सीमा पहुंच चुके हैं। ऐसे में अगर किसी को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाता है तो इसका मतलब साफ है कि किसी ना किसी कैबिनेट मंत्री को अपना पद छोड़ने के लिए कहा जाएगा।

जिन नेताओं को शामिल करने की उम्मीद जताई जा रही है उनके नामों की तो राजनीतिक गलियारों में जोरों-शोरों से चर्चा चल रही है। वहीं पार्टी से बाहर किसे निकाला जाएगा यह तो वक्त ही बताएगा।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ डीएमके नेताओं का मानना है कि मन्नारगुडी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले डीएमके विधायक टीआरबी राजा को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। बता दें, वह तीन बार के विधायक और डीएमके सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री टीआर बालू के बेटे हैं। कैबिनेट में जिन अन्य लोगों को जगह मिल सकती है उनमें विधायक ई राजा और शंकरनकोविल का नाम भी शामिल हैं।

 

Related Articles

Back to top button