ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बाइक की किस्त नहीं चुका पाने पर धमका रहे थे कर्मचारी, युवक ने खाया जहर

उज्जैन । पंवासा क्षेत्र में रहने वाले युवक ने एक फाइनेंस कंपनी से मोटरसाइकिल फाइनेंस करवाई थी। किस्त नहीं चुका पाने के कारण कंपनी के कर्मचारी उसकी बाइक ले जाने की धमकी दे रहे थे। इससे घबराकर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि सचिन चौधरी निवासी पंवासा कालभैरव मंदिर के बाहर नींबू पानी का ठेला लगाता था। सचिन ने दीपावली के समय निजी फाइनेंस कंपनी से बाइक फाइनेंस करवाई थी।

कुछ माह से वह किस्त नहीं चुका पा रहा था। इसके कारण फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी उसके घर आए थे। सचिन को धमकी दी थी कि वह उसकी बाइक छीनकर ले जाएंगे। जहर खाने के बाद रहवासियों ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान रात 11 बजे सचिन की मृत्यु हो गई। स्वजन ने पुलिस को बताया कि मृतक का तीन वर्षीय पुत्र है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शरू की है। पुलिस का कहना है कि फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button