ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

जमीन के बदले नौकरी घोटाला में कोर्ट से CBI को मिला सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर करने का समय

नई दिल्ली । बिहार में हुए जमीन के बदले नौकरी घोटाला में सीबीआई जांच कर रही हैं। आज सीबीआई ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती से पूछताछ की है। इसी दौरान दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को सीबीआई को जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर करने के लिए वक्त दिया है।राउज एवेन्यू की विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने सीबीआई पूरक आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने पूछा जांच एजेंसी से पूछा कि सप्लीमेंट्री चार्जशीट में वक्त क्यों लग रहा है।

अदालत के सवाल पर जवाब देते हुए अधिवक्ता ने कहा कि कुछ औपचारिकताओं के कारण इसमें देरी हो रही है। अब अदालत में इस मामले की सुनवाई एक जून को होगी।इसी अदालत ने 15 मार्च को पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनकी बेटी और राजद सांसद मीसा भारती और अन्य आरोपियों को नौकरी के लिए भूमि कथित घोटाला मामले में नियमित जमानत दी थी। सीबीआई ने कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाले के संबंध में पहले दायर की गई अपनी चार्जशीट में कहा था कि भर्ती के लिए भारतीय रेलवे के निर्धारित मानदंडों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए मध्य रेलवे में उम्मीदवारों की अनियमित नियुक्तियां की गईं।

 

Related Articles

Back to top button