ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मुंबई में होगा राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन, मध्‍य प्रदेश के विधायक भी लेंगे भाग

भोपाल ।  देश में पहली बार विधायकों का सम्मेलन मुंबई में होगा। इसके लिए देशभर के चार हजार 300 विधायकों को आमंत्रित किया गया है। अब तक एक हजार 800 विधायकों ने स्वीकृति देकर पंजीयन करा लिया है। प्रदेश के भी सौ विधायकों की स्वीकृति मिल चुकी है। 15 से 17 जून तक चलने वाले इस सम्मेलन में विधायकों की भूमिका, सदन में कार्य व्यवहार से लेकर अन्य विषयों पर चर्चा होगी। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने पत्रकारवार्ता में सम्मेलन की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि देश में यह अपनी तरह का पहला सम्मेलन होने जा रहा है। मतदाता जागरुकता के साथ अन्य विषयों पर सत्र होंगे। मध्य प्रदेश विधानसभा में एक निश्चित दिन प्रश्नकाल के दौरान केवल पहली बार के विधायकों और महिला विधायकों को ही प्रश्न करने का अवसर देने का नवाचार किया गया। इसी तरह अन्य राज्यों में भी जो नवाचार हुए हैं, उसकी जानकारी साझा की जाएगी। राजनीति में नेताओं के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए।

इसी मूल मंत्र के आधार पर सम्मेलन में भी शामिल होन वाले विधायक अपने अनुभव और विचार खुलकर रख सकेंगे। विधायकों को दिए जाने वाले स्टाफ को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर भी विचार किया गया जाएगा।
इस अवसर पर पुणे स्थित संस्थान एमआइटी एसओजी के प्रमुख पदाधिकारी राहुल वी कराड़ ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में वे स्वयं विभिन्न राज्यों का दौरा कर विधानसभा अध्यक्षों और अन्य संबंधित पदाधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। सभी स्थानों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस दौरान विधायक पीसी शर्मा, कृष्णा गौर और विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button