ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

दूध तलाई में एक हजार लाफ्टर Yoga के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

उदयपुर के जाने माने शिक्षाविद्, लाफ्टर गुरु डाॅ. प्रदीप कुमावत ने वर्ल्ड लाफ्टर डे पर दूध तलाई में एक हजार लाफ्टर योगा बनाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। हास्य योग गुरू डाॅ. प्रदीप कुमावत ने योग में हास्य की एक हजार नई विधाओं का प्रदर्शन किया।प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्ल्ड लाफ्टर डे डाॅ. प्रदीप कुमावत के नेतृत्व में दूध तलाई में तीस संगठनों, संस्थाओं के सहयोग से मनाया गया, जिसमें सभी लोगो ने हंसकर लाफ्टर योगा का आनंद उठाया। इसमें पर्यटकों, विदेशी पर्यटको ने भी आनंद उठाया।

इस अवसर पर डाॅ. कुमावत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में इतना तनाव है कि तनाव के कारण हास्य नहीं रहा, मुस्कराहट नहीं रही, आन्तरिक प्रसन्नता उसको प्राप्त नहीं हो रही है। ऐसे में लाफ्टर योगा अपने आप में ऐसी विधा है जिसमें नकली हंसी धीरे-धीरे असली हंसी में परिवर्तित हो जाती है और दूसरों की नकली हंसी देखकर स्वयं की असली हंसी में परिवर्तित होती है।इस अवसर पर डाॅ. कुमावत ने करीब 70 हास्य योगा कराकर लोगों को केवल गुदगुदाया ही नहीं, बल्कि उससे जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी। इस बार 70 नये लाफ्टर योगा पहली बार करवाए गये।

उन्होंने कहा कि 15 मिनिट का हास्य योग एक घंटे के योग के बराबर ऑक्सीजन शरीर को देता है, जिससे रक्त संचार बढ़ता है तथा ब्लड प्रेशर नार्मल होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में तनाव मुक्ति के लिये हास्य योग सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। “प्रसन्नचित परमानन्द दर्शन” प्रसन्नचित में ही ईश्वर के दर्शन है। हास्य योग केवल हंसने की प्रक्रिया नहीं वरन् अपने आप में पूर्ण योग है तथा मूल योग के समकक्ष आकर पूरी तरह रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करता है।

 

Related Articles

Back to top button