ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

चरित्र की शंका में पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने वाला पति गिरफ्तार

अजमेर | प्रतापगढ़ पुलिस ने रविवार को हत्या के प्रयास में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्य प्रदेश के मंदसौर का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया।एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी भवानी शंकर गौतमेश्वर महादेव में लगने वाले मेले में अपने मां-बाप, बच्चे और पत्नी कमला के साथ आया था। यहां उन्होंने तीन-चार दिन पहले अलग-अलग दुकानें लगाई थीं। शनिवार को मेले में अचानक आरोपी पहले अपनी पत्नी से विवाद करने लगा, बाद में उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी और उसे जान से मारने की कोशिश की। आरोपी भवानी इसके बाद वहां से भाग गया।

परिजनों और मेले के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हमने महिला को अस्पताल भिजवाया और मामले में केस दर्ज कर लिया। मामले में अलग-अलग टीमें तैयार की गईं। आरोपी मध्य प्रदेश के नीमच जिले में भागकर छिप गया था। हमारी टीम ने लोकल पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के शरीर भी पत्नी को जलाते वक्त झुलस गई थी। आरोपी से पत्नी की हत्या के संबंध में पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, भवानी को पत्नी कमला पर अवैध संबंध का शक था। चरित्र शंका के कारण दोनों में बहस हुई और गुस्से में उसने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

 

Related Articles

Back to top button