ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

जंतर मंतर पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का हंगामा

दिल्ली के जंतर मंतर पर बीते 2 हफ्तों से पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। बीते दिनों पहलवानों ने दिल्ली पुलिस पर अपने साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए लोगों से धरना स्थल पर पहुंचने की मांग की थी, जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा का पदाधिकारियों ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं से धरना स्थल पर कूच करने का आह्वान किया था। इसके बाद आज सोमवार को किसान यूनियन के कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं, जहां उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी।

पहलवानों की अपील के बाद जंतर मंतर पहुंचे किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया है और दिल्ली पुलिस ने उनको रोकने के लिए लगाए बेरिकेड्स को भी कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया है और धरना स्थल की ओर कूच करने शुरू कर दिया है।किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा बैरिकेड्स तोड़े जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि किसानों के एक समूह को जंतर मंतर ले जाया गया है। वह एंट्री लेकर धरना स्थल पर पहुंचने की जल्दी में थे और इसी वजह से वह बैरिकेड्स पर चढ़ गए जो नीचे गए। अब उन बैरिकेड्स को हटा दिया गया है। पुलिस टीम ने उनके प्रवेश की सुविधा के लिए बैरिकेड्स को पीछे की ओर खींच लिया है।

 

Related Articles

Back to top button