ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

केरल में नाव पलटने से 21 की मौत

मलप्पुरम जिले के तनूर इलाके में तुवलतिरम बीच के पास हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। केरल के मलप्पुरम जिले में रविवार को एक टूरिस्ट बोट पलटने से 21 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, बोट में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। केरल के खेल मंत्री वी अब्दुर्रहमान ने अलग-अलग अस्पतालों से मिली जानकारी के आधार पर 20 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं। 4 लोगों को गंभीर हालत में कोट्टाकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा किस वजह से हुआ इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, स्थानीय लोगों के मुताबिक बोट में क्षमता से ज्यादा लोग बिठाए गए थे और उतने लाइफ-जैकेट नहीं थे। इसलिए ऐसा हादसा हुआ। बोट को किनारे पर लगाया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हादसा रविवार शाम लगभग 7 बजे मलप्पुरम जिले के तनूर इलाके में तुवलतिरम बीच के पास हुआ। बोट को किनारे पर लाया जा चुका है। क्षेत्रीय फायर रेंज ऑफिसर शिजु केके ने बताया कि बोट पर सवार लोगों की सही संख्या की जानकारी नहीं मिल सकी है। ऐसे में और भी लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 - 2 लाख रुपए देने की घोषणा की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button