ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

नक़ली पुलिस बाला बनकर युवती से प्यार का इजहार कर हड़पे रुपए।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने एक ऐसे शातिर जालसाज को पकड़ा है, जो फेसबुक पर पुलिस इंस्पेक्टर बनकर युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनसे रुपये ऐंठता था, एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से नगद 25 हजार रुपये, 2 मोबाईल, बैंक का कार्ड, डेबिट कार्ड, खाकी वर्दी, ब्राउन बेल्ट एवं 1 जोडी जूता जब्त किया गया है. पकड़ा गया आरोपी का नाम भागीरथ चौधरी पिता मुकेश चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम-मैली थाना बेलखेड़ा है. यह है पूरा घटनाक्रम थाना घमापुर में 29 वर्षीय युवती ने शिकायत की उसकी फेसबुक पर एक लड़के से बातचीत शुरू हुई, जिसने अपनी आईडी अजय सिंह के नाम से बनायी थी और वह बोलता था कि मेरा नाम अमित सिंह राजपूत है एवं पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) की पोस्ट पर हूं. हमेशा एसआई अमित सिंह फोटो और वीडियो भेजता था, इसलिये उसे भरोसा हो गया कि ये ही अमित सिंह है और फिर धीरे-धीरे ज्यादा दिन हो गये बात करते-करते, तब वह बोला कि आप मुझे पसंद हो और मैं आपसे शादी करना चाहता हूं तो उसने यह बात अपने घरवालों से बतायी तो वो भी बोले की ठीक है, उस लड़के से मिल लेंगे और यही बात उसनेे उस लड़के को बोली की मैं और मेरे घरवाले तैयार हैं शादी के लिये और तुमसे और तुम्हारे घरवालों से मिलना चाहते हैं तो वह बोला ठीक है मैं अभी सागर के सिविल लाईन थाने में हूं और मैं कुछ दिन बाद आऊंगा और वह अपने मां बाप से फोन पर बात करता था और जब भी मैं उसको वीडियो कॉल करने या आने के लिये बोलती थी तो वह कुछ न कुछ बहाना बनाता था. फिर रुपये मांगने लगा वह किसी न किसी बहाने से उससे पैसे मांगता था, उसने उक्त लड़के पर भरोसा करके एक बार 90 हजार रूपये, 61 हजार रूपये तथा एक बार 32 हजार रूपये भेजे और ऐसे ही फोन पर बात होते जब पांच-छह महीने हो गये तो उसने और परिवार वालों ने उस लड़के से बोला कि तुम मिलने आओ बहुत समय हो गया है, शादी कब करोगे तो बोला कि मैं अपने घरवालों को भेज रहा हूूं, मैं बाद में आऊंगा और उस लड़के ने अपने घर से उसके घर पर दिनांक 20 अप्रैल 2023 को तीन लोगों को शादी का रिश्ता लेकर भेजा, जिसमें से एक लड़के का पिता और दो बड़े भाई कह रहे थे, जिनको देखकर उसे और उसके घरवालों को शक हुआ कि ये तो लड़के के परिवार वाले नहीं लग रहे हैं, तब उसने अमित सिंह राजपूत को मिलने के लिये बुलाते हुये कहा कि तुम आओ मुझे तुम्हें देखना है कि तुम वही हो कि नहीं जिसकी तुम फोटो और वीडियो भेजते हो, बहुत जोर देने पर दिनांक 23/04/2023 को इंडियन कॉफी हाउस घंटाघर के सामने आया और जब उसने उस लडके को देखा तो वह वो लड़का नहीं था, जिसकी फोटो भेजता था. उसने कहा कि तुम वह नहीं हो, उसके द्वारा इतना बोलने पर उक्त लड़का वहां से भाग गया, उसनेे फोन करके बोला कि तुम वह नहीं हो, जिसकी तुम फोटो भेजते थे तो मैं तुमसे शादी नहीं कर सकती और तुम मेरे पैसे मुझे वापस कर दो और मेरे पास फोन मत करना, वह लड़का उसे धमकी देने लगा की तुम बात नहीं करोगी और शादी नहीं करोगी तो तुम्हे बदनाम कर दूंगा ,अपने हाथ की नस काट लूँगा, मर जाऊंगा. पतासाजी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त लड़के का नाम अमित उर्फ गोलू है. घटित हुई घटना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, प्राप्त निर्देशों के तहत शिकायत जांच पर मोबाइल नम्बर के धारक द्वारा प्रतिरूपण द्वारा छल करना और बेईमानी से रुपये लेना पाये जाने पर मोबाइल धारक के विरुद्ध थाना घमापुर में दिनांक 4-5-23 को धारा 419, 420, भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर प्रदीप कुमार शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी देवेन्द्र प्रताप सिंह के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी घमापुर चंद्रकांत झा के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी. गठित टीम द्वारा पतासाजी करते हुये साइबर सेल की मदद से भागीरथ चौधरी निवासी ग्राम अंधुआ थाना संजीवनी नगर के किराये के मकान में दबिश देते हुए अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गयी तो फेसबुक पर दोस्ती कर पुलिस की वर्दी में फोटो और वीडियो भेज कर स्वयं को पुलिस में एसआई होना बताकर, रुपयों की आवश्यकता बताकर रुपये लेना स्वीकार किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button