ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भोपाल में ब्राह्मण समाज का महाकुंभ 4 जून को, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर होगा चिंतन

भोपाल  ।  शहर में चार जून को ब्राह्मण समाज का महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है, जिसमें 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चिंतन किया जाएगा। इसमें उनकी मुख्‍य मांग है कि एट्रोसिटी एक्ट में बगैर जांच के किसी प्रकार की कोई एफआइआर न हो। ब्राह्मण आयोग का संवैधानिक गठन किया जाए, जिसमें गैर राजनीतिक अध्यक्ष नियुक्त हो। इस आयोजन की तैयारी को लेकर समाज द्वारा आइएसबीटी स्थित एक होटल में शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक के बाद मप्र ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा काका ने बताया कि महाकुंभ के लिए 52 जिलों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। घर-घर जाकर आयोजन में शामिल होने के लिए पीले चावल बांटे जाएंगे। सामाजिक बंधुओं को ब्राह्मण महाराष्ट्रीयन भवन, नर्मदा भवन सहित अन्य स्थानों पर ठहरने और भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

इन मांगों पर भी होंगे मुखर

महाकुंभ के दौरान भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर ऐच्छिक अवकाश की जगह शासकीय अवकाश घोषित करने सहित मंदिरों का सर्वे करवाकर पुजारियों को 10,000 रुपए प्रतिमाह मानदेय देने, देश के पूरे मंदिरों के जीर्णोद्धार गुरुकुल तथा गौशाला संचालन हेतु मंदिरों के आवश्यकता अनुसार शासकीय अनुदान प्रदान देने, सनातन धर्म के कथावाचकों, साधु संतों एवं ब्राह्मण समाज के किसी व्यक्ति अथवा ब्राह्मण समाज को सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर अपशब्द बोलने एवं अपमानित किए जाने की दशा में दोषी व्यक्ति के पर सख्त कार्रवाई करने, महान क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आजाद, मंगल पांडे सहित अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानिनयों के परिजनों को सम्मान देने, सहित अन्य मांगों पर गहन चिंतन करते हुए सरकार के समक्ष मांगों को रखने की कार्ययोजना बनाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button