मुख्य समाचार
आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल का मुरैना हुआ आगमन पत्रकारों से हुई रूबरू।
मुरैना। मध्य प्रदेश में इस वर्ष होने वाले चुनाव में अब आम आदमी पार्टी भी मैदान में नजर आ रही है इसी क्रम में आम आदमी पार्टी की नवागत बनी प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल महापौर सिंगरौली पहुंची मुरैना मुरैना के सबलगढ़ कैलारस जोरा के कार्यक्रमों के बाद मुरैना के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से हुए रूबरू रानी अग्रवाल के साथ महिला प्रदेश अध्यक्ष मनीषा सिंह तोमर एवं अन्य तमाम प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे जिला अध्यक्ष विजय राज्य सिंह परमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम जिसमें पत्रकारों से रूबरू होते हुए रानी अग्रवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में दमखम के साथ चुनाव लड़ेंगे और चुनाव जीतेंगे भी आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है उन्होंने कहा कि दिल्ली पंजाब हमारी सरकार है एवं गुजरात गोवा मैं हमारे विधायक हैं मध्यप्रदेश में मैं खुद महापौर हूं और 50 से अधिक पार्षद है अब आम आदमी पार्टी कोई क्षेत्रीय पार्टी नहीं है वे राष्ट्रीय पार्टी है और राष्ट्रीय पार्टी की तर्ज पर चुनाव लड़ेगी
