ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

बजरंग बली मंदिर में आज हनुमान चालीसा का पाठ करेगा बजरंग दल

रायपुर | कर्नाटक में कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल की तुलना पीएफआई से करने और बजरंग दल पर बैन लगाने को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। जरूरत पड़ने पर बजरंग दल पर बैन लगाने के सीएम भूपेश बघेल के बयान पर बजरंग दल ने निशाना साधा है। उनके बयान के विरोध में बजरंग दल 6 मई को पूरे प्रदेश के बजरंग बली मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करेगा। इससे पहले बजरंग दल ने बीते दिनों सीएम के बयान को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की तुलना रावण से की थी। संगठन ने कहा कि सीएम के पास बजरंग दल को बैन करने की ताकत नहीं है। यदि है, तो बैन लगाकर देख लें। उनके बयान के विरोध में बजरंग दल 6 मई को पूरे प्रदेश के बजरंग बली मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करेगा।

बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस की इस बयान की वह घोर निंदा करते हैं। मुख्यमंत्री का बयान घोर आपत्तिजनक और अलोकतांत्रिक है। सन 2011 जब केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी तब पार्टी के प्रमुख सलाहकार केएम नारायण ने गृह मंत्रालय से रिपोर्ट मंगाई थी। रिपोर्ट के आधार पर सोनिया गांधी ने बजरंग दल पर बैन लगाने से मना किया था। बजरंग दल शुद्ध रूप से हिंदू सनातन धर्म और राष्ट्र हित में काम करने वाला धार्मिक संगठन है। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन और नियमों के अनुसार काम करता है। बजरंग दल चेतावनी देते हुए कहा कि बैन लगाने की स्थिति में कांग्रेस को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

 

Related Articles

Back to top button