ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

महाकाल के आंगन में नौ जुलाई से श्रावण महोत्सव इस बार 10 सांस्कृतिक सांझ का आयोजन होगा

उज्जैन। नटराज बाबा महाकाल के आंगन में सावन की रिमझिम फुहारों के बीच नौ जुलाई से श्रावण महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस बार श्रावण अधिक मास होने से गीत,संगीत व नृत्य की कला त्रिवेणी से सजी 10 शाम अयोजित की जाएगी। महाकाल मंदिर समिति आयोजन को लेकर तैयारी शुरू करने जा रही है।

बीते वर्ष श्रावण महोत्सव का आयोजन त्रिवेणी संग्रहालय के सभागार में हुआ था। मंदिर में निर्माण कार्यों के चलते इस बार भी आयोजन त्रिवेणी के इंडोर ऑडिटोरियम में होने का अनुमान है। स्थानीय कलाकारों के हस्तक्षेप के कारण बीते वर्ष श्रावण महोत्सव के फार्मेट में बदलाव हुआ था।

समिति ने स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के लिए शनिवार को दिन निर्धारित किया था। वहीं रविवार को परंपरा अनुसार राष्ट्रीय श्रावण महोत्सव का आयोजन किया गया था। बताया जाता है इस बार समिति आयोजन के राष्ट्रीय महत्व को कायम रखने के लिए स्थाई प्रबंध करने जा रही है। इससे आयोजन का महत्व और गौरव और बढ़ेगा।

कलाकार चयन को लेकर कठोर होंगे नियम

श्रावण महोत्सव में प्रस्तुति देने के लिए मंदिर समिति द्वारा चयन समिति का गठन किया जाता है। समिति सदस्य प्राप्त आवेदनों पर गौर करते हैं तथा नियमानुसार कलाकारों का चयन कर अनुमोदन के लिए सूची कलेक्टर को भेजते हैं। कलेक्टर फाइन सूची जारी करते हैं, इसके बाद कलाकारों को निमंत्रण दिया जाता है।

बीते वर्ष इस संपूर्ण वैधानिक प्रक्रिया को धता बताकर अनेक कलाकारों को सीधे प्रवेश दिया गया। इससे कलाकारों को दिए जाने वाले भुगतान में भी समस्या का सामना करना पड़ा। बताया जाता है शुरुआती चर्चा में अधिकारियों को इस बात की जानकारी मिली है। इस बार नियमों को सख्त करने की बात भी कही जा रही है।

Related Articles

Back to top button