ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

 हरियाणा में बढ़ा कांग्रेस का कुनबा, बीजेपी, जेजेपी, आप और इनेलो के नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल 

चंडीगढ़ । जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, हरियाणा कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है।कांग्रेस पार्टी में बीजेपी, जेजेपी, आम आदमी पार्टी और इनेलो के साथ-साथ आरएसएस और अलग-अलग संगठनों के नेता शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में दर्जनभर और नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। ओबीसी नेता कलावती सेन (पूर्व प्रत्याशी, इनेलो, थानेसर विधानसभा) ने अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हुई। इनके साथ सोनीपत आरएसएस सह-कार्यवाह अनुज जैन, बीजेपी के पूर्व प्रदेश महामंत्री पुष्पेन्द्र योगी, सोनीपत बार एसोसिएशन सचिव वीरेंद्र दूहन, जेजेपी बैकवर्ड सेल जिलाध्यक्ष सुरजीत बैरागी, भाजपा नेता राकेश सैनी, बबलू त्यागी, वीरेंद्र सिंह सैनी, गौरव त्यागी, सुंदर सैनी, संजय सैनी, अशोक प्रजापति ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
ब्लॉक समिति मेंबर व किसान यूनियन के जिला महासचिव भूपेंद्र सिंह वेदवाल, किसान यूनियन भिवानी के जिला प्रधान राकेश आर्य नीमड़ी, यमुनानगर किसान यूनियन के जिला सचिव कश्मीरी लाल सैनी, यमुनानगर किसान यूनियन के जिला उपप्रधान राजकुमार दड़वा, ब्लॉक समिति सिरसा के मेंबर मनप्रीत सिंह बरूवाली व इकबाल सिंह कंगनपुर, किसान यूनियन सिरसा की मेडिकल विंग प्रमुख डॉ. मलुक सिंह एवं अन्य सदस्य गणों ने कांग्रेस ज्वाइन की।
सभी नेताओं कांग्रेस की नीतियों, भूपेंद्र सिंह हुड्डा व चौधरी उदयभान के नेतृत्व में आस्था जाहिर की है। हुड्डा ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लगातार 36 बिरादरी के नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button