ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सतना में कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत

सतना ।  जिले से गुजरने वाले नागपुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-30 में आज एक बड़ा हादसा हो गया है। जिले के अमरपाटन थाना अंतर्गत ग्राम मोहरी कटरा के पास तेज रफ्तार कार ने एक मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटर साइकिल सवार परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। घटना शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे के आसपास की है। वहीं सूचना के बाद मौके पर रामपुर बाघेलान थाना की पुलिस, अमरपाटन थाना की पुलिस भी पहुंची और राहत कार्य किया। मृतक सतना जिले के ही अमरपाटन थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों में घनश्याम साकेत, कौशल्या साकेत व 13 वर्षीय शिवेंद्र साकेत शामिल हैं।

ग्रामीणों ने लगाया जामः

बताया जा रहा है कि अमरपाटन की ओर से कार क्रमांक एमएच 40 सीएच 3076 रीवा की ओर जा रही थी तभी ग्राम मोहारी कटरा के पास मोटरा साइकिल क्रमाक एमपी 19 एनडी 2265 में सवार घनश्याम, कौशल्या व बालक शिवेंद्र को कार चालक ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद मृतकों के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए और हाइवे जाम कर दिया। जानकारी अनुसार घनश्याम साकेत अपनी सास कौशल्या साकेत को छोड़ने जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगा दिया है। जिन्हें पुलिस द्वारा समझाइश दी जा रही है।

यहां भी हुआ सड़क हादसाः

सतना में एक और सड़क हादसा सतना से कोठी चित्रकूट मार्ग पर हुआ। जहां खामा खूजा के पास बस ने मोटर साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो वर्ष की मासूम सहित भाई बहन को गंभीर चोट आई है। तीनों घायलों को रीवा के संजय गांधी मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button