ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

संस्कारधानी से होगा विधानसभा चुनाव का शंखनाद

भोपाल । मध्यप्रदेश में कांग्रेस संस्कारधानी जबलपुर से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी। प्रियंका गांधी वाड्रा 12 जून को जबलपुर आएंगी। जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। एमपी कांग्रेस इस सभा में 1 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी में है।
दरअसल, प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने है। इसे देखते हुए सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में एमपी कांग्रेस विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए जबरदस्त तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि जबलपुर से कांग्रेस विधानसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करेगी। कांग्रेस के चुनावी शंखनाद के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा 12 जून को जबलपुर आएंगी। जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेगी। प्रदेश कांग्रेस प्रियंका गांधी की सभा में 1 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी में है। इसे लेकर सभा स्थल की तलाश शुरू कर दी है।
प्रदेश में इसी साल के आखिरी महीनों में विधानसभा चुनाव होना तय हैं। इसी के मद्देनजर राज्य में सक्रीय सभी राजनीतिक दल अपने अपनी कमर सकते हुए चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। राजनीतिक बयानबाजी के साथ साथ वार पलटवार का दौर भी जोर शोर से जारी है। इसी कड़ी में मप्र कांग्रेस विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए जबरदस्त तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि, जबलपुर से कांग्रेस विधानसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करेगी। जिसमें प्रियंका गंाधी शामिल होंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभा में मप्र कांग्रेस जिले भर से करीब एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी कर रही है।
कांग्रेस के चुनावी शंखनाद के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा 12 जून को जबलपुर आएंगी। जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेगी। प्रदेश कांग्रेस प्रियंका गांधी की सभा में 1 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी में है। इसे लेकर सभा स्थल के हिसाब से अनुकूल स्थान तलाशा जा रहा है।
बड़ा सवाल ये है कि, आखिर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने जबलपुर यानी विंध्य और महाकौशल से ही विधानसभा चुनाव के शंखनाद की तैयारी क्यों की है ? दरअसल, साल 2018 में हुएa विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस ने सत्ता प्राप्ति की थी, लेकिन उसे बड़ा नुकसान इन्हीं दोनों क्षेत्रों से उठाना पड़ा था। ऐसे में कांग्रेस का खास फौकस उन इलाकों पर हैं, जहां से पिछली बार उसे अच्छे नतीजे देखने को नहीं मिले थे। वहीं, दूसरा कारण ये सामने आया है कि, कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो पार्टी द्वारा कराए गए हालिया सर्वे में मौजूदा सरकार से भी यहां के लोगों की नाराजगी मेहसूस हो रही है। ऐसे में विंध्य और महाकौशल से कांग्रेस के प्रति अच्छे रुझान आते हैं तो इसका सीधा असर पूरे प्रदेश पर पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button