ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

रफ्तार का कहर बाइक से गिरने से महिला व बच्चे की मौत

मुरैना के सबलगढ़ में एक युवक को लापरवाही से बाइक चलाना महंगा पड़ गया। उसकी बाइक पर बैठी महिला जो कि रिश्ते में उसकी बुआ लगती थी, वह गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार देर शाम की है। बता दें, कि जितेन्द्र जाटव उम्र 28 वर्ष अपनी रिश्ते में लगने वाली बुआ अनीता जाटव पत्नी लालसिंह जाटव, निवासी पचोखरा, सबलगढ़ को अपनी बाइक पर बैठालकर अपने गांव रामपुर से सबलगढ़ जा रहा था। साथ में महिला के दोनों बच्चे भी बैठे थे। जब युवक जितेन्द्र जाटव रामपुर पहाड़ी से उतरने लगा उसी दौरान वह बाइक को लहराने लगा जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक गिर गई। बाइक गिरते ही दोनों बच्चे वह महिला सहित वह गिर पड़ा। गिरने के दौरान महिला के सिर में गहरी चोट लग गई जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे सबलगढ़ सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। बच्चों से बिछड़ गई उनकी मां युवक की इस लापरवाही से मृतक अनीता जाटव के दोनों बच्चे अपने मां से हमेशा-हमेशा के लिए दूर हो गए। दोनों बच्चे तो बच गए लेकिन उनकी मां हमेशा-हमेशा के लिए उनसे बिछुड़ गई। पुलिस ने दर्ज किया मामला सबलगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 304, ए के तहत लापरवाही से बाइक चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही महिला का पीएम कराकर उसकी लाश परिजनों को सौंप दी है। कहती है पुलिस युवक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। महिला व बच्चे गिरे लेकिन महिला के अधिक चोट लग गई जिससे उसकी मौत हो गई है। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जितेन्द्र सिंह गुर्जर, थाना प्रभारी, सबलगढ़, मुरैना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button