ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

आज आखरी बार इंदौर से शारजाह के लिए उड़ेगा विमान

इंदौर ।  एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा इंदौर और शारजाह के बीच में सप्ताह में तीन दिन उड़ानों का संचालन शुरू किया गया था, लेकिन यात्रियों की कमी के कारण अब शुक्रवार की उड़ान को बंद किया जा रहा है। 5 मई शुक्रवार को शारजाह से आने और इंदौर जाने वाली आखरी उड़ान होगी। हालांकि शारजाह के लिए सोमवार और शनिवार को उड़ानों का संचालन नियमित रूप से किया जाता रहेगा। शुक्रवार को शारजाह से आने वाली उड़ान चार घंटे लेट आ रही है, इसलिए इंदौर से भी देरी से विमान उड़ेगा।

शुक्रवार को देरी से आई उड़ान, इंदौर से भी देरी से उड़ेगा विमान

एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा 31 मार्च से इंदौर से शारजाह के लिए सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार, शनिवार को सीधी उड़ानों का संचालन शुरू किया गया था। इसके साथ ही शुक्रवार को दुबई उड़ान भी शुरू की गई थी। शारजाह उड़ान मैं यात्रियों की कमी को देखते हुए विमान कंपनी प्रबंधन ने शुक्रवार की उड़ान को बंद करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने इसकी 12 मई से बुकिंग बंद कर दी है। अब शारजाह के लिए केवल सप्ताह में दो दिन ही उडान रहेगी। इस उड़ान के हटने के बाद अब दुबई के लिए एक और शारजाह की दो यानी कुल तीन अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें ही रह जाएंगी।

आखरी दिन लेट हुई उड़ान

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार शुक्रवार शारजाह से आने वाले विमान को सुबह 7.30 बजे इंदौर हवाई अड्डे पर उतरना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से यह विमान पांच घंटे देरी यानी सुबह 12.30 बजे उतरेगा। वहीं इंदौर से शारजाह के लिए सुबह 10.30 बजे उड़ान भरने वाला विमान दोपहर करीब दो बजे रवाना होगा। इंदौर से जाने वाले यात्री अपने तय समय पर हवाई अड्डे पर पहुंच गए थे। विमान में देरी की वजह से वे परेशान होते रहे।

Related Articles

Back to top button