ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

गरज-चमक के साथ आज भी हो सकती है छिट-पुट वर्षा

भोपाल । मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में गरज-चमक के साथ छिट-पुट वर्षा हो सकती है। हालांकि अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। वर्तमान में उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर बिहार तक एक द्रोणिका बनी हुई है। ट्रफ के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश से लेकर मराठवाड़ा से होकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन चार मौसम प्रणालियों के सक्रिय रहने के साथ ही हवाओं का रुख भी दक्षिणी बना हुआ है। इस वजह से लगातार नमी मिल रही है। इस वजह से मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में वर्षा हो रही है। गुरुवार को जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम, भोपाल, चंबल, उज्जैन, ग्वालियर एवं इंदौर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ छिटपुट वर्षा हो सकती है। हालांकि गुरुवार से अधिकतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अलग-अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से वातावरण में नमी आने का क्रम बना हुआ है। इससे प्रदेश के अधिकांश शहरों में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। इसी क्रम में बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक छिंदवाड़ा में सात, पचमढ़ी में तीन, उज्जैन में तीन, मलाजखंड में 0.4, सागर में 0.4, जबलपुर में 0.2 एवं मंडला में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।

Related Articles

Back to top button