ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

केदारनाथ धाम में अच्छी धूप खिली, पैदल यात्रा पर अभी रोक 

देहरादून । उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से बारिश और तेज हवाओं से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की गतिविधियां भी देखने को मिल रही थीं। बेमौसम इस बर्फबारी से केदारनाथ यात्रा पर भी असर पड़ा। यात्रियों की सुरक्षा को देखकर बुधवार को केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई थी। हालांकि, 04 मई को लंबे समय के बाद आज मौसम साफ हुआ है। केदारनाथ धाम में अच्छी धूप खिली है।
हालांकि, मौसम साफ होने के बाद भी पैदल मार्ग बंद होने से अभी भी यात्रा शुरू नहीं की गई है। बता दें कि यात्रा के लिए पैदल मार्ग खोलने का कार्य जारी है। पैदल मार्ग खुलने पर यात्रा सुचारू रूप से शुरू होगी। हालांकि, मौसम के मिजाज को देकर केदारनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 05 मई तक रोक दिया गया था। मौसम विभाग की मानें तब कल से केदारनाथ में एक बार फिर बारिश का दौर जारी हो सकता है। 05 मई को केदारनाथ में न्यूनतम तापमान-10 और अधिकतम तापमान -2 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग की मानें इस पूरे हफ्ते केदारनाथ धाम में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को देहरादून में न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज हुआ है। वहीं, देहरादून में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। शुक्रवार को देहरादून में आसमान साफ रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग की मानें तब बद्रीनाथ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान -14 और अधिकतम तापमान-5 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, बद्रीनाथ में आज गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग की मानें तब बद्रीनाथ में इस पूरे हफ्ते गरज के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

Related Articles

Back to top button